Tourist Places In Agra In Hindi-आगरा का नाम लेते ही हमें सबसे पहले विश्व प्रसिद्ध दुनिया के 7 अजूबो में से एक ताजमहल याद आता है पुराने समय में आगरा को मोहब्बत की नगरी के नाम से जाना जाता लगभग 4027 वर्ग किलोमीटर के छेत्र में फैले हुए इस शहर की कुल जनसंख्या तक़रीबन 44 लाख है और जनसंख्या के मामले में यह भारत का 23वां सबसे बड़ा जिला है
बहरत के उत्तर प्रदेश राज्य में यमुना नदी के तट पर स्थित आगरा एक ऐतिहासिक शहर है इसी वजह से यहाँ कई भव्य ऐतिहासिक इमारते देखने को मिलती है ऐसे में अगर आप एक ईतिहास प्रेमी व्यक्ति हैं तो आपको आगरा जरुर जाना चाहिए
यहाँ कई खुबसूरत पर्यटन स्थल है और इनमे कुछ तो यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज साईट में भी शामिल है जैसे ताजमहल, आगरा का किला और फतेहपुर सीकरी आगरा अपने पर्यटन स्थलों के अलावा खाने पिने के सौकीन लोगो के लिए भी एक अनोखा शहर जगह है|
तो चलिए आगे इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको विस्तार पूर्वक बताने जा रहे हैं की आखिर कौन कौन से आगरा के वे सबसे बेहतरीन पर्यटन स्थल है जहाँ आगरा में जाकर आपको अवश्य घूमना चाहिए|
Table of Contents
1. आगरा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – Agra Tourist Places In Hindi
1.1 आगरा का सबसे प्रमुख आकर्षण ताजमहल – Tajmahal Most Famous Tourist Place Of Agra In Hindi

आगरा का ताजमहल वश्व की सबसे खुबसूरत और प्रसिद्ध इमारतो में से एक है जिसे सन् 1553 ईस्वी में शाहजहाँ ने अपनी प्रिय बेगम मुमताज महल की याद में बनवाया था इसके निर्माण में लगभग 21 साल का समय लगा था यह सफेद संगमरमर के पत्थरों से बना हुआ है ताजमहल यमुना नदी के किनारे स्थित है
ताज का सर्वधिक सुन्दरता इसकी ईमारत के बराबर ऊँचे महान गुम्बदो में बसी है इसके निचे ही मुमताज की कब्र स्थित है विश्व के सात अजूबो में शामिल ताजमहल यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज साईट में भी शामिल है
इसे देखने के लिए देश ही नही बल्कि की विदेशो से भी हजारो लाखो की तादात में पर्यटक आते है यह ऐसी जगह है जहाँ पर कोई भी ऑफ सीजन नही होता है और पर्यटक साल भर आते रहते है|
ताजमहल के खुलने का समय सुबह 6:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहता है और इसका प्रवेश शुल्क ऐसे तो 50 रूपये पर पर्सन है पर अगर आप ताजमहल को बहुत ज्यादा करीब से देखना चाहते है
तो 250 रूपये का आपका प्रवेश शुल्क लगेगा पर पर्सन|हालांकि पहले आप 50 रूपये में ही करीब से देख सकते थे
1.2 आगरा में घूमने की जगह आगरा का किला – Agra Me Ghumne Ki jagah Agra Fort In Hindi

आगरा के इस खुबसूरत किले का निर्माण सन् 1565 ईस्वी मुग़ल बादशाह अकबर ने करवाया था लाल बलुआ पत्थरों से निर्मित इस किले का डिज़ाइन ‘लाल किला’ से मिलता होने के कारण इसे आगरा का लाल किला नाम से भी जाना जाता है
यहाँ आकर आपको ऐसा लगेगा की आप मुग़ल काल में आ गये हैं|सन् 1638 तक यह किला मुगलों का गढ़ हुआ करता जिसे बाद में मुगलों ने आगरा से दिल्ली राजधानी को तप्दिल कर दिया|इस किले में पर्यटकों के लिए कई देखने योग स्थल हैं
जिसमे शीश महल, दीवाने आम, दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, जहाँगीर महल और अंकुर बाग मौजूद हैं इसके अलावा आगरा का यह शानदार किला यूनेस्को के ‘विश्व धरोहर स्थल’ में भी शामिल है|
आगरा किले का प्रवेश शुल्क भारतियों के लिए 40 रुपये तो वही विदेशियों के लिए 550 रूपये लगते हैं और सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक यह खुला रहता है
इसे भी पढ़े:- लाल किला दिल्ली की सम्पूर्ण जानकारी
1.3 आगरा के पर्यटन स्थल बुलंद दरवाज़ा – Buland Darwaza Agra Tourist Places In Hindi

आगरा से करीब 35 किलोमीटर दूर फतेहपुर सिकरी नामक स्थान पर स्थित बुलंद दरवाज़ा एक शानदार संरचना है जिसे मुग़ल बादशाह अकबर ने 17वीं शताब्दी के आरंभ में गुजरात पर हुई जीत की याद में बनवाया था
यह दरवाज़ा लाल बलुआ पत्थरों से बना हुआ आगरा शहर का एक मुख्य आकर्षण है इस दरवाज़े पर बनी वास्तुकला काफी अनोखी जो हर साल हजारो पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है|
बुलंद दरवाज़ा हप्ते के सभी दिन सुबह 8:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक खुला रहता है और यहाँ प्रवेश शुल्क के लिए भारतियों को केवल 10 रूपये पर पर्सन लगेंगे तो वही विदेशियों के लिए 750 रूपये पर पर्सन लगता है
1.4 आगरा में घूमने वाली जगह मेहताब बाग – Mehtab Bag Tourist Places In Agra In Hindi

मेहताब बाग ताजमहल के विप्रित दिशा में यमुना नदी के बाएं तट पर बना एक खुबसूरत बाग है जिसे ‘चांदनी बाग’ भी कहा जाता है करीब 25 एकड़ के छेत्र में फैले हुए इस बाग का निर्माण सन् 1631 से 1635 ईस्वी के बिच करवाया गया था
यह बाग ताजमहल के बिलकुल समीप है जहाँ से ताजमहल की ऐसी विश्मैकारी रूप देखने को मिलती है जिसे आप आप कभी भूल नही पाएंगे|महताब बाग काफी सुन्दर और शांत है आप आराम से यहाँ बैठ के टाइम स्पेंड कर सकते है
यहाँ के गार्डन में आपको तरह तरह के फुल देखने को मिलेगे जो भी पर्यटक ताजमहल को देखने आते है वे यहाँ भी अवश्य जाते है क्योंकि यह ताजमहल से ज्यादा दूर नही है आप ताजमहल से यहाँ पैदल भी आ सकते है|
मेहताब बाग सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुला रहता है और यहाँ अन्दर जाने का प्रवेश शुल्क भारतियों के लिए 30 रूपये और विदेशियों के लिए 200 रूपये पर पर्सन लगता है वही 15 साल से कम उम्र के बच्चो के लिए एंट्री बिलकुल फ्री है
इसे भी पढ़े:- केरल के 10 लोकप्रिय पर्यटन स्थल
1.5 आगरा में देखने लायक जगह अकबर का मकबरा – Akbar’s Tomb Places To Visit In Agra In Hindi
अकबर का मकबरा आगरा शहर का एक और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जहाँ अकबर को दफ़न किया गया है यह आगरा से करीब 13 किलोमीटर दूर सिकंदरा नमक स्थान पर स्थित है
जरासल अकबर की यह चाह थी की उसके मरने के बाद एक मकबरे का निर्माण करवाया जाए जिसके बाद अकबर के पुत्र जहाँगीर ने अपने पिता के इक्छा को पूरा करने के लिए सन् 1613 ईस्वी में सिकंदरा नामक स्थान आगरा में इसका निर्माण करवाया
लाल बलुआ पत्थरों से निर्मित यह विशाल मकबरा हरे भरे उद्दान के बिच स्थित है

1.6 आगरा का मशहूर स्थान मरियम का मकबरा – Mariyam’s Tomb Agra Mein Dekhne Layak Jagah In Hindi

यह मकबरा अकबर की राजपूत बेगम की समाधी है इस बेगम को अकबर ने ‘मरियम मकानी’ अर्थात संसार की माँ की उपाधि दी था इस मकबरे का निर्माण मुग़ल शासक जहाँगीर ने अपनी माँ की याद में बनवाया था
जो आगरा और सिकंदरा के बिच में स्थित अपनी अनोखी कारीगरी के लिए काफी लोकप्रिय है
इसे भी पढ़े:-मथुरा के प्रमुख दर्शनीय स्थल
1.7 आगरा का प्रसिद्ध स्मारक इत्मद-उद-दौलाह का मकबरा – Itmad-ud-Daulahh’s Tomb Agra Tourist Places In Hindi

यह एक मकबरा है जो 1628 में बनकर तयार हुआ था यहाँ पर भी काफी पर्यटक आते है तक़रीबन 23 वर्ग किलोमीटर में फैला यह मकबरा यमुना नदी के पूर्वी तट पर बना हुआ है कहते है की गहनों का डिब्बा और छोटा ताज नाम से जाना जाने वाला इत्मद-उद-दौलाह का मकबरा विश्व प्रसिद्ध ताजमहल की पहली प्रेरणा थी|
यह मकबरा सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुला रहता है और बात करे प्रवेश शुल्क की तो भारतियों के लिए यहाँ मात्र 10 रूपये और विदेशियों के लिए 110 रूपये लगते है अगर यहाँ आपको वीडियोग्राफी करवानी है तो आपको अलग से 25 रूपये देने होंगे जबकि फोटोग्राफी बिलकुल मुफ्त है
इसे भी पढ़े:- राजस्थान के 10 सबसे खुबसूरत पर्यटन स्थल
1.8 अगर में देखने लायक जगह सुर सरोवर पंछी अभ्यारण – Agra Me Dekhne Layak Jagah Sur Sarovar Birds Santuary In Hindi

आगरा से तकरीबन 20 किलोमीटर की दुरी पर स्थित सुर सरोवर पक्छी अभ्यारण पक्छी प्रेमियों के लिए एक खास जगह है यहाँ पक्छियो की अलग अलग प्रजातियाँ देखने को मिलती है यहाँ पर देखने जाने वाली पक्छी प्रजाति में साइबेरियन सारस, स्पूंस विल्स और रिमिनी बतक मुख्य पक्छी प्रजाति है
और इन्हें देखने का सबसे अच्छा समय नवम्बर से मार्च महीने का रहता है तो अगर आप इन महीनो में आगरा घुमने के लिए आते हैं तो सुर सरोवर पक्छी अभ्यारण भी जरुर घुमने जाए
1.9 आगरा में घूमने की जगह ताज संग्राहलय – Agra Me Ghumne Ki Jagah Taj Museum In Hindi

ताजमहल परिसर के अन्दर स्थित ताज संग्राहलय आगरा के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है जिसका निर्माण 1982 में किया गया था
वैसे तो आप यहाँ पर इतिहास से जुड़ी हुई विभिन्न कलाकिर्तियाँ देख सकते है पर इस संग्राहलय का सबसे मुख्य आकर्षण यहाँ रखी गई शाहजहाँ और मुमताज की तस्वीरे है जिन्हें देखने के लिए पर्यटकों का ताँता लगा रहता है
इसे भी पढ़े:- दिल्ली के 12 सबसे प्रमुख पर्यटन स्थल
1.10 आगरा का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल आराम बाग – Aaram Bag Best Places To Visit In Agra In Hindi
यह बाग भारत में सबसे पुराना मुग़ल उद्दान है इस आराम बाग को राम बाग और बागे-उल-अफसाने के नामं से भी जाना जाता है यमुना नदी के तट पर स्थित इस बाग को सन् 1528 ईस्वी में मुग़ल शासक बाबर द्वारा बनवाया गया था
इस उद्दान में मंडप बनाए गये है ताकि यमुना से निकलने वाली हवा हरियाली के साथ मिलकर मंडप को ठंडा बनाए रखे ऐसा कहा जाता है की बाबर अपना खली समय इसी मंडप में बिताता था
1.11 आगरा के दर्शनीय स्थल बजेश्वर मंदिर – Agra Ka Darshniya Sthal Bajreshwar Temple In Hindi

यह एक बहुत सुन्दर और पुराना मंदिर है जो भगवान शिव को समर्पित है यह मंदिर आगरा के समशाबाद रोड पर स्थित है मंदिर परिसर में नंदी की मूर्ति है तथा मुख्य गर्व ग्रेह के अन्दर एक सुन्दर शिवलिंग स्थापित है|
आप जब भी आगरा आए तो इस मंदिर में भगवान शिव के दर्शन के लिए अवश्य जाए
2. आगरा कैसे पहुंचा जाए – How To Reach Agra In Hindi
2.1 आगरा फ्लाइट से कैसे पहुंचे – How To Reach Agra By Flight In Hindi

आगरा में खेरिया नामक हवाईअड्डा है जो देश के सभी प्रमुख शहरो से काफी अच्छी तरह जुड़ा हुआ है अगर आप चाहे तो फ्लाइट से भी यहाँ आ सकते है आपके पास वो भी ऑप्शन उपलब्ध है
2.2 आगरा ट्रेन से कैसे पहुंचे – How To Reach Agra By Train In Hindi

वैसे तो आगरा में तीन प्रमुख रेलवे स्टेशन है आगरा कैंट, आगरा फोर्ट और आगरा शहर रेलवे स्टेशन परन्तु इनमे से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन भारत के मुख्य और व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है
जहाँ के लिए सभी प्रमुख शहरो से ट्रेने चलती है जिसके कारण आप बड़े आराम से अपनी इस यात्रा को एन्जॉय करते हुए आगरा पहुँच सकते है
2.3 आगरा सड़क मार्ग द्वारा कैसे पहुंचे – How To Reach Agra By Road In Hindi

सड़क मार्ग NH2, NH3 और NH11 के माध्यम से आगरा देश के सभी बड़े शहरो से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है इसके अलावा आप चाहे तो दिल्ली आकर सराए खानेखां बस स्टैंड से भी बस के द्वारा आगरा पहुँच सकते है
दिल्ली के आगरा के लिए कई निजी और वॉल्वो जैसी लग्जरी बसें उपलब्द्ध है
3. आगरा घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Agra In Hindi

दोस्तों अगर आप आगरा घूमने जाने का मन बना चुके है और यह सोच रहे है की आखिर वहां जाने का सही समय कौन सा रहने वाला है तो हम आपको बता दें की आगरा घूमने जाने का सबसे अच्छा समय सर्दियों का है
क्योंकि इन महीनो में आप आगरा के पर्यटन स्थलों को बड़े ही आराम से घूम सकते है इस समय मौसम एकदम ठण्ड और सुहावनी रहती है बहार हलकी हलकी धुप निकली होती है जो घूमने के लिए काफी अनुकूल है
पर यदि आप गर्मियों के मौसम में आगरा जाते है तो वहां इतनी गर्मी पड़ती है की आप परेशान हो जाएंगे और घुमने में आपका मन भी नही लगेगा|
लेकिन फिर भी आप गर्मियों में वहां जाना चाहते है तो कोशिश करे की सुबह 6 से 10 बजे के बिच पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर लें वर्ना दोपहर से समय तो इतनी धुप रहेगी की आप घूम ही नही पाएंगे
4. आगरा के मशहूर स्ट्रीट फ़ूड – Famous Street Foods Of Agra In Hindi

आगरा पर्यटन स्थलों ले अलावा खाने पिने की चीजो के लिए भी काफी मशहूर है बात करे खाने के मामले में तो आगरा का पेठा केवल भारत ही नही बल्कि यहाँ आने वाले विदेशियों के बिच भी काफी मशहूर है ऐसा समझ लीजिये की इसे खाए बिना आगरा की यात्रा ही अधूरी है खास तौर पर आगरा का पंछी पेठा काफी लोकप्रिय है
आप जब भी यहाँ आए तो और कुछ खाए न खाए लेकिन इसे जरुर ट्राई करें इसके अलावा आगरा में कई स्ट्रीट फूड्स भी प्रसिद्ध है जैसे मुगलई पराठा और बेडई जिन्हें आपको जरुर खाना चाहिए|
5. आगरा की लोकेशन मैप – Agra Location Map
अगर आपको हमारा यह आर्टिकल (आगरा के 10 लोकप्रिय पर्यटन स्थल – Tourist Places In Agra In Hindi) पढ़ कर अच्छा लगा तो कृप्या इसे उन दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ भी अवश्य शेयर करें जो आगरा घूमने के बारे मे सोच रहें हों और वहां के प्रमुख दर्शनीय स्थलों के बारे मे जानने को उत्सुक हैं|
आपकी की आगरा की यात्रा शुभ हो
और पढ़े:-